News Delhi : क्रिसमस 2025 के अवसर पर पीएम मोदी ने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में आयोजित क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। सभा में प्रार्थना, कैरल और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दिल्ली के बिशप, रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की।इस प्रार्थना सभा में दिल्ली और उत्तर भारत के ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और करुणा का संदेश देता है l पीएम मोदी के चर्च आगमन से गायन मंडली और उपस्थित लोगों में खुशी की लहर देखी गई। और पीएम मोदी ने भी कहा कि हमारे समाज में सद्भाव और मेलजोल को बढ़ाए।
गायिका सारा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रार्थना सभा में पूरी भागीदारी दिखाई और उन्होंने हमारी गायन मंडली को भी सुना, जिससे अनुभव बहुत सुखद रहा। गायिका आकांक्षा ने भी कहा कि प्रधानमंत्री के आने से हमारा दिन और भी खुशनुमा हो गया।
पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और ईश्वर से कामना की कि यीशु मसीह की शिक्षाएं समाज में सद्भाव को मजबूत करें।
