झारखंड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन रांची का जनरल बॉडी मीटिंग मेन रोड रांची में आयोजित की गई.

Spread the love

झारखण्ड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन का प्रेस कांफ्रेंन्स एसोसिएशन का जनरल बॉडी मीटिंग जिसमें 3 एजेंडा पर चर्चा हुई : मुमताज अहमद खानरांची : झारखंड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन रांची का जनरल बॉडी मीटिंग मेन रोड रांची में आयोजित की गई. जनरल बॉडी मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुमताज अहमद खान ने कहा कि आज के जनरल बॉडी मीटिंग में तीन एजेंडा पर चर्चा की गई. पिछले 1 साल के कामों पर चर्चा की गई फिर, एसआईआर पर चर्चा की गई और जो झारखंड बार एसोसिएशन स्केच चुनाव पर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि झारखंड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन पिछले 1 वर्ष से लगातार जनता के मामले को लेकर, एसआईआर और वक़्फ़ समेत कई मामलों पर लगातार काम कर रही है. आने वाले समय में पूरे रांची में एसआईआर पर एडवोकेट एसोसिएशन आम जनता के बीच जागरूक करने के लिए लगातार अपनी टीम बनाकर काम करेगी. उन्होंने कहा कि हम लोग ध्यान देंगे कि

एसआईआर पर इस तरह काम करेंगे कि झारखंड में कोई भी आदमी का नाम ना छूट पाए. एडवोकेट एसोसिएशन सरकार और बीएलओ की हर तरह की मदद करेंगे. गांव मोहल्ले जा जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के 350 सदस्य अलग-अलग क्षेत्र में काम करेंगे. इस मौके पर एसआईआर का फार्मेट बनाकर लोगों के बीच वितरण किया गया और आगे भी लगातार किया जाएगा.लोगों को एसआईआर के लिए सर्टिफिकेट,डॉक्यूमेंट बनाकर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा और उन्हें मदद भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड बर काउंसिल के चुनाव में झारखण्ड माइनॉरिटी एडवोकेट संगठन के अध्यक्ष मुमताज अहमद खान और बार काउंसिल के सदस्य कलम रशीदी चुनाव लगे लड़ेंगे और उन्हें झारखंड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन पूरा सहयोग करेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन का तीन लीगल सेंटर हटिया केक और अंजुमन इस्लामिया में चलाया जा रहा है जहां लोगों को मुफ्त लीगल सलाह दी जा रही है. इस मौके पर झारखंड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुमताज अहमद खान,उपाध्यक्ष सुल्तान खान,सचिव अरशद खान,सहसचिव गुफरान खान, कोषाध्यक्ष इरशाद आलम, प्रवक्ता नसर इमाम, कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल रऊफ अंसारी, शमीम अहमद समेत कई लोग मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *