झारखंड को मिली एक और ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Spread the love

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को गुजरात से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई। रांची में समारोहपूर्वक इसका लाइव प्रसारण देखा गया। यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राजधानी से तीसरी नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही है। आज से देशभर में 10 नई वंदे भारत शुरू की जा रही हैं। इनमें रांची-बनारस वंदे भारत शामिल है। वंदे भारत से लोग वाराणसी का सफर सिर्फ सात घंटे में पूरा कर सकेंगे।

इस मौके पर रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आने वाले दिनों में रेलवे आवागमन झारखंड में और सुदृढ़ होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। राज्यपाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व का पांचवां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। उम्मीद है ये जल्द ही यह तीसरे नंबर पर होगा। आज सभी जगहों पर कई ट्रेनों की सौगात मिल रही है। इसलिए ट्रेनें समय पर आ रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में मालगाड़ी की कनेक्टिविटी में भी जबरदस्त सुधार हुआ है। राज्यपाल ने कहा कि आज रांची के आसपास भी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार हो रहा है। 350 करोड़ से भी अधिक की राशि आज रेलवे रांची में खर्च कर रहा है।

रांची से बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन मौके पर रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल राधा कृष्णन, सांसद संजय सेठ, सांसद आदित्य साहू, सांसद समीर उरांव, विधायक कोचे मुंडा, विधायक सीपी सिंह, मंत्री दीपक बिरूवा, डीआरएम जे एस बिंद्रा सहित कई रेलवे के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *