मांडर से लापता युवक सकुशल बरामद, अस्पताल में चल रहा इलाजl

Spread the love

मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे गांव निवासी सरफराज अंसारी उर्फ बबलू, जो 10 दिसंबर की शाम से लापता थे, शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को ब्राम्बे जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया। शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे ग्रामीणों ने जंगल में सरफराज को देखने के बाद इसकी सूचना गांव के सदर आफताब आलम और पूर्व उप मुखिया मोइन आलम को दी। दोनों ने तत्काल मांडर थाना को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों की सहायता से सरफराज को श्रीडीह साईं अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिवार के अनुसार सरफराज 10 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे अचानक गायब हो गए थे। परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे और मांडर थाना में भी इसकी गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। लापता होने की स्थिति और कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल सरफराज की स्थिति अस्पताल में स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *