सीसीएल जन आरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा चुटिया, रांची में निःशुल्क एनीमिया स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

Spread the love

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा आज चुटिया स्थित कमलू तालाब परिसर में निःशुल्क एनीमिया स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 181 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई, जिनमें 35 लोग एनीमिया से ग्रसित पाए गए। सभी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं हाइपरटेंशन की निःशुल्क जाँच की गई। साथ ही उपस्थित सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज) सहित डॉ. अनिता होरो, डॉ. दीपाली, डॉ. आशिमा, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित तथा पारा- मेडिकल टीम के सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ज्ञात हो कि सीसीएल जन आरोग्य केंद्र लगातार समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ऐसे जनसेवी कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *