पलामू भेजे जाएंगे सभी हिरण, मैथन डियर पार्क होने वाला है खालीl

Spread the love

Palamu : यह काम आने वाले तीन महीनों में धीरे-धीरे पूरा कर लिया जाएगा। मैथन डैम का एक बड़ा आकर्षण अब खत्म होने जा रहा है। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) ने फैसला किया है कि मैथन डियर पार्क में मौजूद सभी 250 हिरणों को झारखंड के पलामू पार्क में शिफ्ट किया जाएगा।

उन्हें ट्रक में चढ़ाने के लिए बांस की जाली का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, शिफ्टिंग के दौरान हिरण कहीं भाग न जाएँ, इसलिए पार्क के चारों ओर अस्थायी बाड़ भी लगाई जा रही है। इस बड़े बदलाव के लिए DVC और झारखंड वन विभाग मिलकर तैयारी कर रहे हैं। हिरणों को सुरक्षित तरीके से ले जाने के लिए पार्क से हाइडल तक 15 फीट चौड़ी एक अस्थायी सड़क बनाई जा रही है, जहाँ से ट्रक सीधे पार्क तक पहुँच सकेंगे। ट्रकों के अंदर नरम और सुरक्षित इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि हिरण सफर के दौरान परेशान न हों।

आने वाले समय में मैथन रिज़र्वॉयर के पास हिरणों का झुंड देखने को नहीं मिलेगा, जिससे पर्यटन पर असर पड़ सकता है। हालांकि, पलामू के जंगलों में हिरणों को अधिक खुली और प्राकृतिक जगह मिल जाएगी। इधर DVC क्रिसमस और नए साल के लिए मैथन डैम को सजाने में जुटा है, लेकिन इसी बीच डियर पार्क को बंद करने की तैयारी से लोगों में थोड़ा अफसोस भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *