रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन
आवासीय, जाति, आय, केसीसी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित सैकड़ों मामलों का निष्पादन
ईटकी में 84, खलारी में 34, सिल्ली में 49, चान्हो में 106, बेड़ो में 143, नगड़ी में 54, रातू में 106, माण्डर में 28 सहित अन्य अंचलों में सैकडों आवेदनों का निष्पादन
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक अंचल में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए अंचल अधिकारियों, अंचल निरीक्षकों तथा राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।

जनता दरबार में अंचलवार किये गये निष्पादन
सोनाहातू अंचल में दानाडीह ग्राम की सरला देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
सिल्ली अंचल में छोटा मुरी ग्राम की गुड़ी देवी एवं सुकरामनी देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा गया।
माण्डर अंचल में मौजा ततकुण्डो के ए.के. महतो को केसीसी लोन हेतु भूमि सत्यापन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। ग्राम बुढ़ाखुखरा के हनीफ मियां तथा कंजिया के लेदा पात्रिक के पंजी-2 में आवश्यक सुधार किया गया।
ओरमांझी अंचल में नारायण महतो के पंजी-2 में सुधार की कार्रवाई पूर्ण की गई।
हेहल अंचल में लक्ष्मीनगर निवासी प्रेम कुमार की ऑनलाइन रसीद निर्गत की गई।
ईटकी अंचल में आवासीय, जाति, आय, केसीसी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित कुल 84 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया।
खलारी अंचल में विभिन्न प्रमाण पत्र एवं राजस्व कार्यों से संबंधित 34 आवेदनों पर कार्रवाई की गई। सिल्ली में 49, चान्हो में 106, बेड़ो में 143, नगड़ी में 54, रातू में 106, माण्डर में 28 सहित अन्य अंचलों में भी सैकडों मामले निपटाये गये।
जनता दरबार के दौरान जिलों के सभी अंचलों में राजस्व संबंधी कई लंबित मामलों का भी निष्पादन किया गया। अधिकारियों द्वारा तत्परता के साथ की गई इन कार्रवाइयों से आवेदकों को काफी सुविधा हुई और जनता दरबार का उद्देश्य समस्याओं का स्थल पर समाधान कर सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
