Chaibasa : आरोपी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पीड़िता से संपर्क कर शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी के भाई निसार अली ने बिहार की एक अन्य लड़की से उसकी शादी करवा दी, जबकि यह बात पीड़िता से छुपाई गई। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में साइबर अपराधी मो० शमसेर अली उर्फ मो० शमसेर आलम (39) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उन्हें डिलीट कराने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की।
आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ, जिसमें पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो मौजूद थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत जगन्नाथपुर थाना में दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर तकनीकी शाखा की मदद से छापेमारी की गई और आरोपी को 8 दिसंबर 2025 को बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह के साइबर अपराध की किसी भी जानकारी के लिए 112, साइबर जिला नियंत्रण कक्ष या टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करें और अपनी निजी फोटो व जानकारी को ऑनलाइन साझा करने से बचें।
