यात्रियों को राहत: धनबाद-डेस्टिनेशन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

Spread the love

Dhanbad : रेलवे का कहना है कि इस समय यात्रियों का दबाव बहुत बढ़ गया है। रेलवे ने धनबाद से गयाजी होते हुए बड़े शहरों के लिए चल रही 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। इससे चंडीगढ़, गोरखपुर, लोकमान्य तिलक और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

धनबाद से यह ट्रेन हर मंगलवार और शुक्रवार को रवाना होगी और चंडीगढ़ से गुरुवार और रविवार को लौटेगी। धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन अब 12 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक चलेगी।

गोरखपुर से धनबाद वापसी के लिए ट्रेन 15 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक हर सोमवार को चलेगी। धनबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 14 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक हर रविवार चलेगी।

वापसी वाली ट्रेन लोकमान्य तिलक-धनबाद 18 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक हर गुरुवार को चलेगी। धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन 16 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक हर मंगलवार चलेगी।

दिल्ली से धनबाद वापसी ट्रेन 14 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक रविवार और बुधवार को चलेगी। धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन अब 13 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक सप्ताह में दो दिन (शनिवार और मंगलवार) चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि टिकट और समय सारिणी की सही जानकारी पहले से चेक कर लें। रेलवे ने बताया कि दिल्ली और महाराष्ट्र रूट पर हमेशा ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *