महिला आरोग्य समिति की मासिक बैठक में आयुष्मान कार्ड कैम्प तथा गर्भवती माता 4 ANC जाँच पर आयोजित

Spread the love


महिला आरोग्य समिति की मासिक बैठक में आयुष्मान कार्ड कैम्प तथा गर्भवती माता 4 ANC जाँच पर आयोजित
आज महिला आरोग्य समिति की मासिक बैठक स्थानीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस्लामपुर गुमला वार्ड नंबर 09 के परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहिया सय्यदा खातून ने की। बैठक में मुख्य रूप से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गुमला जिला में कुल राशन कार्ड धारी का 58% ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है लागू को के तकरीबन 5.0 लाख लाभुकों को आयुष्मान योजना से आच्छादित किया जा चुका है जबकि सत प्रतिशत लाभुकों को आयुष्मान योजना से आच्छदित किया जाना है वार्ड अनुसार कैंप का आयोजन राशन कार्ड धारी लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजित सभी वार्डों के डीलर के पास बनाया जाएगा जिसका विस्तार से चर्चा की गई।
सहिया सय्यदा खातून ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर या गांव की जितनी अधिक से अधिक महिलाएँ और परिवार इस योजना से जुड़ेंगे, उतना ही समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।


बैठक में तय किया गया कि
सभी समिति सदस्य लोगों को जाकर पात्र लाभुकों को कैम्प की जानकारी देंगी।
सहिया सय्यदा खातून ने सभी उपस्थित महिला आरोग्य समिति के महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें, ताकि सभी परिवार सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। साथ में गर्भवती माताओं के फोर जांच पर भी विशेष रूप से चर्चा किया गया जिन गर्भवति माताओ को समस्या है वह महीना का चौथा बुधवार को ANC जांच के लिए सदर अस्पताल गुमला में जांच कराना अति आवश्यक है, साथ में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया जिनमें वार्ड के साफ सफाई, सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल पाए साथ ही साथ महिला आरोग्य समिति की मजबूती एवं समस्याओं पर भी चर्चा की गई! बैठक का समापन सहिया संजीदा खातून के द्वारा किया गया! उपस्थित सदस्यों के नाम इस प्रकार निम्न है नगमा निगार, कायनात आरजू, शाहिना खातून, शबाना खातून, अनवरी परवीन, इस्मत परवीन,तनुजा खातून, राधा देवी, सीमा दास प्रवीण,, गुलफ्शा खातून, शमीम परवीन, शहनाज परवीन, अनुराधा देवी, जरीना खातून, हमीदा खातून, माजदा खातून, इशरत परवीन, बेरुनिका बड़ा, आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *