जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची
प्रेस विज्ञप्ति संख्या – 692/2025
दिनांक :- 01 दिसंबर 2025
पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन
सेवानिवृत हुए कुल 14 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया

जिला का यह कार्यक्रम जिसमें सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, श्री मंजूनाथ की अध्यक्षता में आज दिनांक- 01 दिसंबर 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में पेंशन दरबार सह सेवा निवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उपायुक्त द्वारा सेवानिवृत हुए कुल 14 शिक्षकों को मोमेंटो, शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। जानकारी हो की जिला का यह कार्यक्रम जिसमें सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को उनके सेवानिवृत्ति के ही दिन सेवानिवृत्ति के सारे लाभ दे दिए गए।
सेवा निवृत्ति होने वाले शिक्षक जिन्हें सम्मानित किया गया
(1) श्री विजय कुमार प्रजापति, रामवि, चकमे, बुढ़मू।
(2) श्रीमती सिसिलिया कुजूर, रामवि, नया सराय, नगडी।
(3) श्रीमती गायत्री कुमारी, रामवि, गेतलसूद, अनगड़ा।
(4) श्रीमती सुष्मिता, रामवि हातमा, रांची।
(5) श्रीमती दया कुमारी, राउउवि, हटिया, रांची।
(6.)श्रीमती सुसारी टोपनो, पीएम श्री रा उ उ वि, बेड़ो।
(7) श्रीमती मोसरत जहां, रामवि उर्दू, हिंदपीढ़ी, रांची।
(8)श्रीमती मंजुला कच्छप, रा प्रा वि, , दड़दाग़, ओरमांझी।
(9) सुमिता कुमारी, रा प्रा वि, पतराहातु, सिल्ली।
(10) सुग्रीव कुमार, रा उ उ वि, बालक, बेड़ो।
(11) श्रीमती सबीना किसपोट्टा, सेंट जोन्स मवि, नवाटांड, मांडर।
(12) सुश्री ललिता तिर्की, निर्मला मवि,सामलोंग, रांची ।
(13) श्रीमती एडित लकड़ा, सेंट मार्गरेट कन्या पाठशाला, रांची
(14) श्रीमती कुसुम कुमारी, रा प्रा वि कन्या, गड़गांव, इटकी।
उपायुक्त ने इस आयोजन में सभी सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाऐं देते हुए साथ ही उन्होंने कहा की आज सेवानिवृत्ति के ही दिन रिटायरमेंट बेनिफिट का सारा लाभ दिया जा रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। साथ उन्होंने सभी सेवानिवृत शिक्षकों से विशेष रूप से कहा की शिक्षकों को अपने आप को व्यस्त रखे।

उपायुक्त ने इस कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को विशेष धन्यवाद दिया साथ ही सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों शुभकामनाऐं देते भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा की ईश्वर आपको लम्बी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दे। आप सभी को जीवन के अगली कड़ी के लिए शुभकामनाऐं आप सभी नए नए कार्यों में उपलब्धि पाए।
