विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किया दाखिल, केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

जमशेदपुर : बीजेपी के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया | नामांकन के समय पार्टी के कई वरीय नेता उनके साथ मौजूद रहे | जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को बनाया है | डीसी ऑफिस में आज अपना नामांकन पत्र उन्होंने दाखिल किया | इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी उपस्थिति दर्ज कराई | केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से कहा इस बार भाजपा 400 सीटें जीतेगी | जहां तक विद्युत वरण महतो की बात है तो वह भारी मतों से जीत हासिल करेंगे, जो ऐतिहासिक होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *