अघोरेश्वर भगवान राम जी की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम, लोलार्क षष्ठी पर्व पर कविता पाठ का आयोजन

Spread the love

औघड़ भगवान राम आश्रम में अघोरेश्वर भगवान राम जी की 89वीं जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को लोलार्क षष्ठी पर्व को बाल दिवस के रूप मनाया गया.  

प्रात काल आश्रम परिसर की सफाई के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद अघोराचार्य बाबा कीनाराम की विशेष पूजा-आरती की गई और सदग्रंथ ‘सफल योनि’ का पाठ किया गया. इसके बाद दीप प्रज्वलन और मांगलाचरण के बाद कविता पाठ का आयोजन किया गया. 

कविता पाठ में बच्चों ने दिखाया उत्साह

पूर्व वर्षों की परंपरा के अनुसार, बाल दिवस के मौके पर दो आयु वर्गों 0-7 वर्ष और 8-12 वर्ष  के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 20 बच्चों ने भाग लिया.

बच्चों ने आत्मविश्वास और उमंग के साथ अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहा. प्रतियोगिता का संचालन शांभवी शाहदेव ने किया. जबकि निर्णायक मंडली में शामिल नयन मंजरी बक्सराय और मीरा सहाय ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया. 

विजेताओं की सूची :

0-7 वर्ष आयु वर्ग

प्रथम : श्री शाहदेव

द्वितीय : पुण्य प्रताप सिंह

तृतीय : सात्विक सहाय

विशेष पुरस्कार : अथर्व

8-12 वर्ष आयु वर्ग

प्रथम : समृद्धि प्रिया

द्वितीय : नव्या कुमारी

तृतीय : तेजस शर्मा

कल मनाई जाएगी अघोरेश्वर भगवान राम जी की जयंती

कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार (30 अगस्त) को परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 89वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. इसे युवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इस अवसर पर युवा गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें युवा वर्ग अपने विचार व्यक्त करेंगे.   

कार्यक्रम सेवा, संस्कार व संस्कृति से जुड़े मूल्यों को बढ़ावा देने का जरिया

बता दें कि अघोरेश्वर भगवान राम की जयंती ना सिर्फ श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा में वरन देशभर के औघड़ भगवान राम आश्रम में मनाई जा रही है.  आयोजकों ने बताया कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और संस्कृति से जुड़े मूल्यों को बढ़ावा देने का माध्यम भी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *