सुधांशु कुमार शशि बने दुमका के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज, अन्य जजों का भी तबादला

Spread the love

झारखंड हाईकोर्ट ने जिला जज रैंक के कई न्यायिक पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसकी नॉटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है. ट्रांसफर-पोस्टिंग का नॉटिफिकेशन जारी होने के बाद इन्हें अविलंब नए पदस्थापन वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

सूची के मुताबिक, पाकुड़ सिविल कोर्ट में प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट के जज के पद पर तैनात सुधांशु कुमार शशि को दुमका सिविल कोर्ट का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही गढ़वा सिविल कोर्ट में प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट के जज के पद पर तैनात कौशल किशोर झा को गढ़वा सिविल कोर्ट का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज नियुक्त किया गया है.

वहीं जमशेदपुर लेबर कोर्ट में कार्यरत तौफीकुल हसन को रामगढ़ सिविल कोर्ट का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज नियुक्त किया गया है. इसके अलावा जिला जज रैंक के करीब आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *