रांची की शराब दुकानें 9 बजे और बार 10 बजे तक बंद हों- संजय सेठ

Spread the love

रांची : एक्सट्रीम बार हत्याकांड के बाद रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रांची में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार और अपराध पर चिंता जताई | कहा रांची नशा और अपराध की राजधानी बन गई है | हमारे बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं | 2 साल पहले मैंने तात्कालीन मुख्यमंत्री और डीजीपी सहित संबंधित अधिकारियों को चेताया था रांची में नशे का कारोबार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन दोनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. नतीजा आज पूरा शहर नशे की गिरफ्त में है |

नियम-कानून ताक पर रखकर चल रही शराब दुकानें

रात 2:00 बजे तक बार में शराब परोसे जा रहे हैं | नशा के कारोबार ने यहां के सारे सिस्टम पर पानी फेर दिया है | सांसद ने कहा कि सारे नियम कानून ताक पर रखकर सरकारी शराब दुकानें चल रही है | कहा कि रांची को नशे और अपराधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे | शहर की शराब दुकानें रात 9 बजे और बार रात 10 बजे तक बंद हों | सांसद ने 4 जुलाई के बाद नशा और अपराध के विरोध में जोरदार आंदोलन करने की भी घोषणा की |

रांची लोकसभा के लाखों मतदाताओं को वोट देने से वंचित रखा गया

सांसद सेठ ने कहा 25 मई को रांची लोकसभा के चुनाव में वोटर लिस्ट में बहुत गड़बड़ियां पाई गई | शहर के अधिकांश बूथ पर कई लोगों के नाम नहीं थे | बूथ लिस्ट में कई नाम के आगे डिलीट लिखा हुआ था. इस बार वोटर लिस्ट में डिलीट का खेल खेला गया है | इस तरह के खेल से लाखों लोग वोट देने से वंचित रह गए | भाजपा लीगल सेल के सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सिर्फ रांची ही नहीं पूरे झारखंड में इस तरह का षड्यंत्र रचा गया है | सारे तथ्य को जुटा कर इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग दिल्ली और झारखंड को कर दी गई है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *