घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं! फेस्टिव सीजन से पहले नोट कर लें ये Home Decor Tips

Spread the love

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन मतलब खुशियों और रौनक का समय। इस दौरान हर कोई अपने घर को महल की तरह सजाना चाहता है। हालांकि, जब बात सजावट की आती है, तो अक्सर बजट आड़े आ जाता है। अगर आपको भी लगता है कि घर सजाने के लिए ढेर सारा पैसा चाहिए, तो ये ख्याल मन से निकाल दीजिए।

जी हां, बिना महंगे सामान के भी आप अपने घर को एक शानदार और नया लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेहद आसान तरीके (Home Decor Tips)।

फेरी लाइट्स का करें यूज

घर को रोशन करने के लिए आपको बड़े और महंगे झूमर खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। बाजार में आसानी से मिलने वाली सस्ती फेरी लाइट्स से भी आप कमाल की सजावट कर सकते हैं। घर में मौजूद पुरानी कांच की बोतलों या जार को साफ करें और उनके अंदर इन लाइट्स को डालकर लिविंग रूम के अलग-अलग कोनों में रख दें। इसके अलावा, एक चौड़े मुंह वाले कांच के बर्तन में पानी भरकर उसमें गुलाब की पंखुड़ियां और तैरने वाले दीये जलाएं। यह छोटा-सा बदलाव आपके घर को एकदम क्लासी लुक देगा।

ताजे फूलों की महक से सजाएं आशियाना

प्लास्टिक के नकली फूलों में वह बात बिल्कुल नहीं होती, जो ताजे गेंदे के फूलों और आम के पत्तों में होती है। इनकी प्राकृतिक खुशबू से पूरे घर का माहौल पॉजिटिव हो जाता है। आप गेंदे के फूलों की लंबी-लंबी मालाएं बनाकर उन्हें अपने मुख्य दरवाजे, खिड़कियों या फिर सीढ़ियों की रेलिंग पर लटका सकते हैं। घर के मेन गेट पर महंगे कारपेट बिछाने के बजाय ताजे फूलों और दीयों की मदद से एक सुंदर रंगोली बनाएं। यह देखने में भी खूबसूरत लगती है और इसे बनाना भी काफी मजेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *