Palamu : जोमैटो कर्मी 11 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए पूर्वाहन 11:00 बजे मेदिनीनगर में प्रदर्शन किया और अभिलंब मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।
उनकी मांगों में श्रम कानून के तहत मजदूरी निर्धारण, प्रत्येक राइडर का बीमा, यात्रा भत्ता, इंसेंटिव में बढ़ोतरी, रेस्टोरेंट वेटिंग टाइम भत्ता, जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल, कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करने, आठ घंटे कार्य करने पर ओवर टाइम इंसेंटिव, कंपनी का कार्यालय मेदिनीनगर में स्थापित करने, जोमैटो श्रमिक मदन पासवान, दिलीप कुमार की पूर्व में हुई दुर्घटना का मुआवजा आदि शामिल है।
जोमैटो कर्मियों की हड़ताल से ऑनलाइन फूड डिलीवरी ठप हो गया है। बताते चले की बुधवार से जिले के एक सौ के आसपास जोमैटो कर्मी हड़ताल पर हैं। श्रम कानून के तहत वेतन, कमीशन सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
मौके पर जोमैटो श्रमिक सदस्य सुमित पाठक, नीरज वर्मा, शकील अंसारी, राजकुमार, संदीप, मदन, नवनीत, रोहित, विकी, कौशलेंद्र, शैलेंद्र, रतन सहित कई श्रमिक उपस्थित थे।
