रांची के चुटिया में आपसी विवाद में युवक का गला काटा

Spread the love

चुटिया थाना क्षेत्र  स्थित पंचवटी चौक के पास एक युवक का गला चाकू से काटने की घटना सामने आयी है, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम रवि बताया जा रहा है. घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

घटना की जानकारी मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने घायल रवि को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

अभी तक आरोपी की पहचान और हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *