*युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम: अमित खलखो बने राँची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष।

Spread the love

मांडर।मंगलवार शाम चार बजे झारखंड युवा कांग्रेस चुनाव का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें मांडर निवासी अमित खलखो ने राँची जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की।इस चुनाव में अमित खलखो को कुल 4,639 वोट प्राप्त हुए, जबकि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,872 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। जीत की घोषणा होते ही पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया और समर्थकों ने जश्न मनाया।जीत के बाद कोंग्रेस जिला कमेटी सहित अमित खलखो को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,“यह जीत मेरी नहीं, बल्कि आप सभी की जीत है। आप सबके विश्वास और समर्थन से ही यह संभव हो पाया है।”उन्होंने आगे कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *