बीसीसीएल के बंद चानक में गिरने से युवक की मौत, 72 घंटे बाद निकाला जा सका शव

Spread the love

धनबादः जिले के झरिया थाना क्षेत्र में बीसीसीएल ईस्ट भगतडीह के बंद पड़े 9 नंबर चानक में गुरुवार की रात गिरे युवक कृष्णा नंदन साहनी के शव को माइंस रेस्क्यू की टीम ने लगभग 72 घंटे के बाद बाहर निकाला | जिसके बाद टीम के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली |

साथ ही स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है | वहीं झरिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | बता दें कि गुरुवार 20 जून की रात करीब 10 बजे ईस्ट भगतडीह 9 नंबर चानक के समीप रहने वाले कृष्णा नंदन साहनी चानक में गिर गया था | रात हो जाने के कारण उस दिन राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका |

जिसका बाद शुक्रवार को बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन माइंस काफी खतरनाक होने के कारण और जुगाड़ नहीं होने के कारण वापस चली गई | जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया | शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने चानक में उतरने का काफी प्रयास किया, लेकिन चानक काफी गहरा होने, उसमें पानी और गैस होने के कारण टीम नीचे नहीं उतर सकी |

इस दौरान टीम के लोगों ने कहा कि चानक में जाने के लिए जुगाड़ नहीं है | वहीं अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के दबाव के बाद बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू की टीम एक बार फिर चानक पहुंची और शव को निकालने के प्रयास में जुट गई | दिनभर काफी मशक्कत के बाद रविवार देर रात युवक का शव चानक से निकाला गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *