रांची : बंगाल की खाड़ी में एक एंटी साइक्लोन बनने से मौसम मे भारी तब्दीली देखने को मिली है ।झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में रविवार से ही इसका असर दिख रहा है। 19 मार्च को इसका सबसे व्यापक असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को भी बारिश के साथ वज्रपात होगा | इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।यह अलर्ट रांची समेत गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सिंहभूम और लोहरदगा में भारी बारिश के लिए किया गया है ।

वही रांची मौसम विज्ञान केंद्र के चेतावनी के मुताबिक रांची, पश्चिमी सिंहभूम,खूंटी, गुमला, सिमडेगा लोहरदगा, और लातेहार के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है थंडरक्लाउड बनने के समय हवा के झोंके की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की भी हो सकती है तूफानी हवा भी चलने की संभावना व्यक्त की गई है 20 मार्च को सिस्टम का प्रभाव कम होने के कारण झारखंड के पश्चिम मध्य और दक्षिणी भाग में गर्जन और वर्जपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है वहीं 21 मार्च को झारखंड के कुछ हिस्सों में सिर्फ गर्जन और वर्ज पात की संभावना है |

साथ ही मौसम केंद्र ने 21 मार्च तक के लिए रांची समेत अन्य जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी |मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हवा की अधिकतम रफ्तार 40-50 किलोमीटर होगी | इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. यह प्रभाव 21 तक रहेगा |