करम से पहले महिलाओं को मिलेगा तोहफा, मंईयां योजना की 13वीं किस्त होगी जारी

Spread the love

करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलेगा. ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 13वीं किस्त के रूप में 2500 की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी.  इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

2-3 दिनों में खातों में पहुंच जाएगी राशि

विभागीय सूत्रों के अनुसार, 31 अगस्त से राशि का ट्रांसफर शुरू हो जाएगा. विभाग ने मंईयां योजना की राशि लाभुकों के खातों में भेजने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. उम्मीद है कि अगले 2 से 3 दिनों में महिलाओं के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे.

रक्षाबंधन पर दी गई थी मंईयां योजना की राशि 

बता दें कि इससे पहले जुलाई में रक्षाबंधन से पहले भी एक किस्त जारी की गई थी, ताकि त्योहार मनाने में किसी तरह की परेशानी न हो. वहीं अब करम पर्व से पहले सभी बहनों को हेमंत सोरेन की सरकार तोहफा देगी. 

50 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस बार की किस्त से 50 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित होंगी. इससे पहले जुलाई में भी 50 लाख 30 हजार महिलाओं को योजना का लाभ मिला था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *