रांची। शेयर मार्केट में पैसा लगाते-लगाते डूबने लगा तो खुद के अपहरण की साजिश रच ली | यह साजिश रचने वाला 22 वर्षीय एक छात्र राहुल रजक है | हालांकि, रांची के सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने छात्र राहुल रजक को सकुशल गम्हरिया स्टेशन से मंगलवार की देर रात बरामद कर लिया है | उसने पूछताछ में अपनी सारी गलती स्वीकार करते हुए पूरी बात पुलिस को बताई है | पीड़ित राहुल मूलरूप से गिरिडीह के जमुआ का रहने वाला है | रांची में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज में किराया का मकान लेकर पढ़ाई कर रहा है | पुलिस ने मामले में पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है |