रांची समेत झारखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, छठ पूजा में होगा ठंड का अहसास

Weather Update :  झारखंड में धीरे-धीरे सर्दी का आगाज़ हो रहा है, और तापमान में गिरावट देखी जा रही है | राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है, जिसके चलते लोग सर्दियों के कपड़े पहनने लगे हैं |

धुंध व आंशिक बादल के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय धुंध बनी रह सकती है | विशेष रूप से, 5 और 6 नवंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है |इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है |

साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय

छठ पूजा 5 से 8 नवंबर तक मनाई जाएगी. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के आस-पास का वातावरण साफ है | असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसका झारखंड पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा |अगर दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलती हैं, तो वे अल्पकालिक होंगी और बंगाल तथा ओडिशा से सटे जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं |

8 नवंबर के बाद गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है. सुबह और शाम में कोहरा छा सकता है, और न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास भी बढ़ेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *