आंदोलन पर बैठे किसानों का समर्थन करने शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट

Spread the love

नई दिल्ली: आंदोलन के 200 दिन पूरे होने के मौके पर किसान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए | इस प्रदर्शन में ओलंपियन विनेश फोगाट भी शामिल हुईं | पहलवान विनेश फोगाट ने किसानों के आंदोलन स्थल पर पहुंचकर मीडिया से बातचीत की | उन्होंने कहा, “आंदोलन के 200 दिन हो गए हैं | किसान यहां बैठे हैं, यह देखकर दुख होता है | किसान इस देश के नागरिक हैं | किसान देश को चलाते हैं | उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है, एथलीट भी नही | यदि वे हमें खाना नहीं खिलाएंगे तो हम प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे | विनेश ने सरकार से आग्रह किया कि किसानों की मांगों पर विचार किया जाए और उन्हें सुना जाए | उन्होंने कहा कि अगर लोग सड़कों पर बैठे रहेंगे, तो देश आगे नहीं बढ़ेगा |

विनेश फोगाट ने ओलंपिक कुश्ती फाइनल से अयोग्य ठहराए जाने और विवाद पर कहा कि यदि आप कर सकते हैं तो आज किसानों के संघर्ष पर अधिक ध्यान केंद्रित करें | वह नहीं चाहतीं कि मुझ पर ध्यान केंद्रित किया जाए और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस बारे में फोन कर के बात करेंगी |

इससे पहले, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उनके प्रदर्शन को 200 दिन पूरे हो चुके हैं | लाखों किसान शंभू बॉर्डर, खनौरी और अन्य सीमाओं पर एकत्र हुए हैं | उन्होंने बताया कि विनेश फोगाट का संदेश मिला है | किसान नेता ने कहा कि आज वे केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि मार्ग खोला जाए और उन्हें दिल्ली जाने दिया जाए | दिल्ली में वे शांतिपूर्वक MSP की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सकेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *