केंद्रीय कोयला मंत्री जी, किशन रेड्डी ने बेलगड़िया टाउनशिप का किया दौरा l

Spread the love

Dhanbad : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे, उन्होंने बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा किया, जो दुनिया के सबसे बड़े विस्थापन क्षेत्रों में शामिल बेलगड़िया इलाके में स्थित है। इस दौरान उन्होंने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

कार्यक्रम के दौरान JRDA के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया गया, इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया और ई-रिक्शा का वितरण भी किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।

बैलगाड़ियां टाउनशिप में उन्होंने सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया और फेज 6, 7 और 8 के शेष विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंत्री ने विस्थापित परिवारों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया l

. किशन रेड्डी ने कहा कि झरिया क्षेत्र में पिछले सौ वर्षों से भूमिगत कोयला आग की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को लगातार खतरा रहता है। इसी कारण केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विस्थापित परिवारों के लिए सुरक्षित और आधुनिक टाउनशिप विकसित कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक दो टाउनशिप तैयार हो चुकी हैं, जहां करीब 30 हजार घर बनाए गए हैं। आगे भी जरूरत के अनुसार और घर बनाए जाएंगे। टाउनशिप में स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।इससे पहले अपने दौरे के पहले दिन केंद्रीय मंत्री धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम पहुंचे थे, जहां उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ क्रिटिकल मिनरल और वर्चुअल माइंस सिम्युलेटर का उद्घाटन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *