जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, एक जवान घायल

Spread the love

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के गंडोह इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया | आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया | उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की संयुक्त टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई | मुठभेड़ अभी भी जारी है | उन्होंने कहा, दो आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन उनके शव बरामद नहीं किए जा सके हैं, क्योंकि अभियान जारी है | अभी भी आतंकवादियों की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता | सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है |

पहले भी सुरक्षा बलों ने चलाया था अभियान

गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने 11-12 जून को दो आतंकवादी घटनाओं के बाद ​​​​भद्रवाह के चत्तरगला इलाके और ​​​​गुंडोह के तांता टॉप इलाके में तलाशी अभियान चलाया था | 11 जून को भद्रवाह-बनी रोड पर चत्तरगला में आतंकियों की फायरिंग में सेना के पांच जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गए थे | 12 जून की शाम को जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की और भाग गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया | इस सिलसिले में चार संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *