नीट पेपर लीक मामले में बिहार से दो और आरोपी गिरफ्तार, अबतक कुल 11 गिरफ्तारी

Spread the love

पटना : नीट यूजी पेपर लीक मामले में बिहार से दो और आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं | सीबीआई की टीम ने इन दोनों को गया और नालंदा से पकड़ा है | गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला व्यक्ति सन्नी खुद अभ्यर्थी है | जबकि दूसरा रंजीत नाम का व्यक्ति किसी अन्य परीक्षार्थी का पिता है | पेपर लीक मामले में इन दोनों गिरफ्तारियों के साथ अबतक कुल 11 गिरफ्तारियां हो चुकी है |

रॉकी और संजीव मुखिया की तलाश जारी

बिहार से 6 आरोपी, महाराष्ट्र में लातूर के एक व्यक्ति, गुजरात में गोधरा के एक व्यक्ति और उत्तराखंड के देहरादुन के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है | वही नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई संजीव मुखिया और रॉकी के साथ -साथ झारखंड में अन्य अभियुक्तों की खोज कर रही है | सीबीआई रॉकी और संजीव मुखिया की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *