Aaj Ka Rashifal : 31 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

मेष :-  समय बहुत ही अच्छा है | पर गलत आय और जुबान से बचना चाहिए | कार्य होगा और आय होगा | जीवन सुखमय व्यतीत होगा | प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे | पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा | चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें |

वृष :-  असमंजस की स्थिति बनेगी | लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें | भावनाओं को वश में रखें | मन की बात किसी को न बतलाएं | प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है | जल्दबाजी से चोट लग सकती है | कुसंगति से बचें |

मिथुन :- भाग्य का साथ मिकने से मन खुश होगा | व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा | नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं | घर-बाहर पूछ-परख रहेगी | प्रमाद न करें | बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे | यात्रा मनोरंजक रहेगी |

कर्क :- समय सामान्य है. मानसिक तनाव होगा पर दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे | घर में अतिथियों का आगमन होगा | व्यय बढ़ेगा | आत्मविश्वास में वृद्धि होगी | कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा | आय बनी रहेगी |

सिंह :-  आय के लिए आप प्रयासरत है | इसका लाभ मिलेगा | पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | धन प्राप्ति सुगम होगी | कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे | घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी | सुख के साधन जुटेंगे | यात्रा मनोरंजक रहेगी | मित्रों का साथ मिलेगा |

कन्या :- मौसमी बीमारियों से बचें | कुटुम्ब में खर्च होगा साथ ही संतुष्टि भी होगा | पुराने रोग को नजरअंदाज न करें | व्यय होगा | कीमती वस्तुएं संभालकर रखें | व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी | अन्न और मिठाई का दान करें |

तुला :-  सन्तान के कार्य पर नज़र रखें | सृजनशीलता का विकास होगा | धन प्राप्ति सुगम होगी | व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा | जल्दबाजी न करें | शारीरिक कष्ट संभव है | कार्य मे बिलंब होगा जिससे चिंता तथा तनाव रहेंगे |

वृश्चिक :– समय सामान्य है | पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा | रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे | नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं | किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं | हनुमानजी का पूजन ध्यान करें |

धनु  राशि :  पराक्रम से कार्य सिद्ध होगा | जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा | व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा | शत्रुभय रहेगा | नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा | परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी |

मकर राशि : समय सामान्य है | घर में सुख-शांति बनी रहेगी | घर-बाहर पूछ-परख रहेगी | विवेक से कार्य करें, लाभ होगा | किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है | मित्रों से भेंट होगी | आलस को त्याग कर कार्य करें |

कुंभ :- समय बहुत ही उत्तम है पर थकान व कमजोरी रह सकती है | विरोधी सक्रिय रहेंगे | ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा | यश बढ़ेगा | लाभ के अवसर हाथ आएंगे | नए काम मिल सकते हैं | आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी |

मीन :– रोग बीमारी में खर्च होगा | दूसरों के मामलों में हाथ न डालें | लेन-देन में जल्दबाजी न करें | किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा | आय होगी | जोखिम न उठाएं | वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें | अन्न का दान करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *