Aaj Ka Rashifal, 18 September 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

🐏  मेष :- कोई फंसा हुआ धन मिलने की संभावना है, बस प्रयास करने की जरूरत है | जीवन सुखमय व्यतीत होगा | प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे | आपके अच्छे व्यवहार से पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा |

🐂  वृष :- अटके हुए सरकारी कार्य को गति मिलेगी | लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें | भावनाओं को वश में रखें | मन की बात किसी को न बतलाएं | प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है | जल्दबाजी से चोट लग सकती है | कुसंगति से बचें |

👫🏻 मिथुन :- धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा | पर भाग्य का साथ मिलेगा | व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा | नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं | घर-बाहर पूछ-परख रहेगी | प्रमाद न करें | बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे | यात्रा मनोरंजक रहेगी |

🦀  कर्क :- शुभ समाचार प्राप्त होंगे | घर में अतिथियों का आगमन होगा | व्यय बढ़ेगा | आत्मविश्वास में वृद्धि होगी | कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा | आय बनी रहेगी | सब आलस का त्याग करना चाहिए |

🦁  सिंह :- बात की जगह कार्य पर ध्यान दें. आय में वृद्धि होगी और आगे भी इसका लाभ मिलेगा | पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | धन प्राप्ति सुगम होगी | कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे | घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी | सुख के साधन जुटेंगे | यात्रा मनोरंजक रहेगी |

🙎🏻‍♀️  कन्या :- समय शुभ है | संतान के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिए | कुटुम्ब में खर्च होगा | साथ ही संतुष्टि भी होगी | पुराने रोग को नजरअंदाज न करें. व्यय होगा | कीमती वस्तुएं संभालकर रखें | व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी |

⚖  तुला :- गलत दोस्तों से बचें | किया गया कार्य लाभ का मौका देगा | सृजनशीलता का विकास होगा | धन प्राप्ति सुगम होगी | व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा | जल्दबाजी न करें | शारीरिक कष्ट संभव है | चिंता तथा तनाव रहेंगे |

🦂  वृश्चिक :- घर में कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें | पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा | रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे | नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं | किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं |

🏹  धनु :- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा | व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा | शत्रुभय रहेगा | नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा | परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी | गुरु गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए |

🐊 मकर :- धन का आगमन होगा | पेट में कुछ समस्या हो सकती है | घर में सुख-शांति बनी रहेगी | घर-बाहर पूछ-परख रहेगी | विवेक से कार्य करें, लाभ होगा | किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है | मित्रों से भेंट होगी |

🏺 कुंभ :- शनि अपने घर में है | दिन बहुत ही उत्तम होगा | पर विरोधी सक्रिय रहेंगे | ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा यश बढ़ेगा | लाभ के अवसर हाथ आएंगे | नए काम मिल सकते हैं | आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी |

🐋  मीन :- खर्च पर नियंत्रण अति आवश्यक है | दूसरों के मामलों में हाथ न डालें | लेन-देन में जल्दबाजी न करें | किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा | आय होगी | जोखिम न उठाएं | वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *