तीन आरोपी गिरफ्तार हड़िया पीने को लेकर हुए विवाद में हुई थी पारा टीचर की ह’त्या,

Spread the love

कैसे हुई घटना |

जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफाएल मुर्मू ने बताया कि 29 नवंबर को मुकरु देवगम, जो पुरना चाईबासा के रहने वाले थे, साप्ताहिक बाजार करने के लिए पुरनापानी बाजार टांड़ पहुंचे थे। इसी दौरान हड़िया पीने को लेकर उनका वहां मौजूद तीन युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने पत्थर और लाठी-डंडों से मुकरु देवगम पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद सभी आरोपी भाग निकले। घटना के बाद एसपी अमित रेणु के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफाएल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी शाखा की मदद और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने 30 नवंबर को ग्राम केंजरा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों युवकों ने हत्या की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि हड़िया पीने के दौरान पारा शिक्षक से विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना पत्थर, लकड़ी का डंडा और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में पारा शिक्षक मुकरु देवगम की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में सोमा सुन्डी (25), सीनू गौड़ (20) और मंगल कारोवा (20) के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *