*श्री जीण माता परिवार, रांची**प्रेस विज्ञप्ति 21/12/2025**धन्य घड़ी धन्य भाग्य हमारा, मैया जी म्हारे घरा पधारा, करो स्वागत मैया को……**ओढ़ो ओढ़ो म्हारी माता रानी आज्, भगत थारी चुनड ल्याया रे………**ल्याया थारी चुनरी, करियो माँ स्वीकार**सरब सुहागन मिल मंदिरिए में, तो मैया जी के हाथ रचाई मेहंदी**म्हे म्हारी माँ का लाडला जी, गावा मैया जी रो गान्, धरा मैया जी रो ध्यान…**मेहंदी रची थारा हाथा म , घुल रह्यो काजल आख्या म**म्हारी मैयाजी ने आज पहनावा गजरो……*————————————————————————श्री जीण माता परिवार के द्वारा स्थानीय मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची में आदिशक्ति श्री जीण माता जी का मंगल पाठ सह तृतीय वार्षिक उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री दिलीप पटवारी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत मुख्य यजमान श्री प्रदीप सिंघानिया द्वारा सपत्नी गणेश पूजन के साथ की, इसके बाद श्री जीण माता का महा अभिषेक वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ शुरू हुआ. महाभिषेक के बाद माता की ज्योत जलाई गई. इसके पश्चात कोलकाता से पधारे मंगल पाठ वाचक श्री बाल किशन जी शर्मा एवं श्री विनोद शर्मा के सानिध्य में 551 महिलाओं के द्वारा राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में मंगल पाठ किया गया l मंगल पाठ के दौरान माता का जन्मोत्सव, मेहंदी महोत्सव, चूनड़ी महोत्सव एवं गजरा महोत्सव भी मनाया गया.

महोत्सव के दौरान श्री जीण माता को विशेष रूप से बनाई गई 151 फीट की चुनरी भी उढाई गई तथा 51 फीट का गजरा भी मां को अर्पण किया गया. कार्यक्रम में माता जीण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन भी किया गया. कार्यक्रम में रांची तथा इसके आसपास के की सभी समितियां ने हिस्सा. कार्यक्रम का समापन महा आरती के साथ संबंध हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दिलीप पटवारी उपाध्यक्ष विक्रम खेतावत सचिव प्रदीप सिंघानिया कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सह सचिव मुकेश भारतीय, विजय केडिया, संजय मारोदिया, मनीष पालड़ीवाल, संजय मोदी, विकास शिवरामका, कमलेश शर्मा, राजू पोद्दार, दिलीप पोद्दार, पवन अग्रवाल, सोनू मोदी, मंजू डीडवानिया, सरिता गोकुलका , नीलम केडिया सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

