‘ये निराश व नकारे हुए लोग हैं जो दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं’, डॉ लुइस मरांडी व कुणाल सारंगी के भाजपा छोड़ने पर बोले प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव

रांची : झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने डॉ. लुइस मरांडी और कुणाल सारंगी समेत अन्य भाजपा नेताओं के झामुमो में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है | उन्होंने कहा, “ये लोग निराश और नकारे हुए हैं, जिन्हें भाजपा में टिकट नहीं मिला | भाजपा में लाखों कार्यकर्ता हैं, लेकिन चुनाव लड़ने का अवसर केवल कुछ को ही मिलता है |

पार्टी के सिद्धांत पर जोर

शाहदेव ने यह भी कहा कि जो लोग दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं, वे कृतघ्न हैं और उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है | उन्होंने भाजपा को एक कैडर आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि “इसमें लोगों का आना-जाना लगा रहता है | असली सिपाही वही होते हैं, जो बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक चुनाव लड़ते हैं |” उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के कार्यकर्ता अभी भी एकजुट हैं और चुनाव की असली लड़ाई वही लोग लड़ते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *