‘द ट्रायल’ की अभिनेत्री नूर मालाबिका दास ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

Spread the love

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है | वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में काजोल के साथ काम कर चुकीं और कतर एयरवेज की पूर्व एयर होस्टेस नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है | अभिनेत्री अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाई गईं | बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या की है | इतनी कम उम्र में अभिनेत्री की अचानक मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है |

पंखे से लटककर दी जान

जानकारी के मुताबिक, 6 जून को पुलिस ने नूर मालाबिका दास का शव उनके लोखंडवाला स्थित घर से बरामद किया था | जहां अभिनेत्री का शव पंखे से लटका मिला | पुलिस का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है | हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस मामले की जांच कर रही है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *