राज्य ने निभाया फर्ज, शहीद आरक्षी सुनील धान को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Jharkhand Ranchi : शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी का प्रस्ताव, परिवार से की सहानुभूतिपूर्ण बातचीत

ख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परिजनों को सौंपी ₹2.66 करोड़ की सहायता राशि

मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष रिपोर्ट: राज्य सरकार ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुल ₹2,66,26,972 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की। इसमें से ₹1.20 करोड़ की सहायता एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज के तहत चेक के रूप में दी गई, जबकि ₹1.46 करोड़ से अधिक की राशि गृह विभाग द्वारा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा:

“आरक्षी सुनील धान ने राज्य और समाज की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान अमिट है। राज्य सरकार उनकी शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों के साथ हर कदम पर खड़ी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *