हजारीबाग। हजारीबाग के डीआईजी आवास में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली | घटना बुधवार की सुबह की है | गोली की आवाज सुनकर डीआईजी आवास में खलबली मच गई | आनन फनान में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया | जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है | मृतक जवान का नाम विकास कुमार बताया जाता था | उसने खुद को सर्विस हथियार से गोली मारी | मृतक विकास कुमार मूल रूप से हजारीबाग जिले के टाटी झरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था | सूचना मिलने के बाद उसके रिश्तेदार लोग अस्पताल पहुंचे |
परेशान चल रहा था जवान
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार का दो बार शादी कट गया था, जिस वजह से वह काफी परेशान चल रहा था | मृतक जवान घरेलू मामले को लेकर भी पिछले कई दिनों से परेशान था | बुधवार की सुबह ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली | वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है |