हॉस्टल के बाहर मिला नवोदय विद्यालय के छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस;

Spread the love

Giridih : गिरिडीह जिले में एक बड़ी घटना घटी है. बताया जा रहा है कि यह शव गांडेय नवोदय विद्यालय के हॉस्टल के बाहर से बरामद किया गया है | छात्र की मौत किन कारणों से हुई है इसका पता अभी नहीं चल सका है | घटना की सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी गई है |

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कुछ छात्रों की नजर विद्यालय के हॉस्टल के बाहर पड़े शव पर पड़ी | जिसके बाद मामले की सूचना विद्यालय प्रबंधन को दी गई. छात्र का शव मिलने की खबर फैलते ही विद्यालय परिसर एवं आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया | काफी संख्या में लोग विद्यालय के बाहर जमा हो गए. मृतक छात्र की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के बल्हारा निवासी 17 वर्षीय रामप्रसाद यादव के रूप में हुई है जो 11वीं कक्षा का छात्र था | घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है |

मामले की जांच को लेकर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव मौके पर पहुंचे, उनकी निगरानी में पुलिस टीम हर बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है | छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसको लेकर पुलिस हॉस्टल के छात्रों एवं विद्यालय प्रबंधन से आवश्यक पूछताछ भी की जा रही है.

वहीं इस घटना के बाद कई राजनीतिक दल के नेता भी विद्यालय पहुंच गए हैं और मामले की गहन जांच पड़ताल की मांग कर रहे हैं | घटना को लेकर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि नवोदय के छात्र ने आत्महत्या की है. आत्महत्या किस परिस्थिति में की गई है यह जांच का विषय है | जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. परिजनों के द्वारा जो आवेदन दिया जाएगा उसके आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *