बूथ तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को वाहन देने में प्रशासन नाकाम, भटकते दिखे मतदानकर्मी

बोकारो : देश में छठे और झारखंड में तीसरे चरण का कल मतदान होना है | गिरिडीह लोक सभा में मतदान कराने के लिए पेटरवार परिसर से जिला मुख्यालय बोकारो सेक्टर 8 बी मतदानकर्मियों को जाना है | लेकिन शुक्रवार की सुबह मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए वाहनों की व्यवस्था नहीं की गई है | ना ही कोई भी चुनाव अधिकारी मतदान कर्मियों को प्रखंड कार्यालय के परिसर से मतदान केंद्र तक भेजने के लिए मौजूद है | इस दौरान मतदान कर्मियों ने बोकारो जाने के लिए रांची-बोकारो मुख्य मार्ग में आने जाने वाले वाहनों को हाथ देते नजर आए |

मतदान कर्मियों ने जताई नाराजगी

इस मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए वाहनों की व्यवस्था की जा रही है | वाहन नहीं मिलने से मतदान कर्मी परेशान है, साथ ही आक्रोश भी जताया है | मतदान कर्मियों ने कहा कि प्रशाशनिक पदाधिकारी इस पर जरा भी रूचि नहीं ले रहे है कि मतदान कर्मी कैसे चुनाव कराने के लिए गंत्वय जगह पर पहुंचेंगे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *