रांची: झारखंड में लोगों को कुछ दिनों से साइक्लोन की वजह से गर्मी से राहत मिली थी | तापमान में थोरी गिरावट आई थी | लेकिन अब साइक्लोन का असर खत्म हो गया है | जिसके कारण फिर से पारा हाई होने वाला है | राज्य में आज कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है | बता दें कि बंगाल की खाड़ी में जो एंटी साइक्लोनिक डिप्रेशन बना हुआ था, अब उसका असर नहीं दिखेगा | जिसके कारण अब बारिश भी नहीं होगी |
इस दौरान सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ संताल परगना के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है | इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है | मौसम विभाग के अनुसार रांची के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी | 18 मई तक तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री |
हालांकि, झारखंड के कई इलाकों में 20 और 21 मई को बारिश के आसार हैं | जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है. साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह से दोपहर 3 बजे तक आकाश में बादल छाया रहेगा |