वज्रपात की चपेट में आने से किशोर झुलसा, हालत गंभीर, रांची रिम्स रेफर

लातेहार: जिले के पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के मैलम गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया | किशोर की पहचान रवि कुमार (12) पुता तिलक भुईया,मैलम गांव निवासी के रूप में हुई है | परिजनों ने रवि कुमार को गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया | जहां मौजुद डॉक्टरों ने प्रथमिक इलाज के बाद बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया |

वहीं घटना के संबंध में बताया जा रहा कि शुक्रवार की शाम तेज आंधी-तूफान आया था | इस दौरान पेड़ से आम गिर रहा था | रवि अपने  दोस्तों के साथ आम चुनने गया था | तभी वज्रपात के साथ अचानक जोरदार बारिश होने लगी | वह उसकी चपेट में आ गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *