*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी* जी के नाम एवं उनकी विचारधारा से जुड़ी योजनाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बात आज बेड़ो प्रखंड के केसा मोड़ स्थित महिला कॉलेज परिसर में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन एवं संगठन को मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से हुई एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही गई।इस अवसर पर कहा गया कि केन्द्र सरकार केवल अपने धार्मिक एजेंडे से प्रेरित होकर, पूर्वाग्रह के तहत कार्य कर रही है। विशेष रूप से केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव का कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध किया। बैठक के दौरान इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाज़ी की और एक स्वर में कहा कि महात्मा गांधी का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।बैठक में मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रखंडों के कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के सह-प्रभारी *भूपेन्द्र मरावी* जी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री *बंधु तिर्की* जी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री *केशव महतो कमलेश* ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत से लेकर प्रखंड और मंडल स्तर तक कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाना था। इस दौरान सभी पंचायत में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराने का निर्णय भी लिया गया।आज की बैठक में प्रमुख रूप से*शांतनु मिश्र, बेलस तिर्की, करमा उरांव (बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष), मो. इस्तेयाक (चान्हों प्रखंड अध्यक्ष), जयंत बारला (मांडर प्रखंड अध्यक्ष), मंगा उरांव (इटकी प्रखंड अध्यक्ष), रमेश महली, जलील अंसारी, उप प्रमुख मुदस्सिर हक*, सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।


