*सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय,**विज्ञप्ति संख्या- 207/2025**22 नवम्बर 2025**===================* *#भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025,नई दिल्ली#**=========================**भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार…
#Online News
*मुख्यमंत्री सचिवालय**प्रेस विज्ञप्ति-586/2025**22 नवंबर 2025**झारखंड विधानसभा परिसर, रांची*=========================*★ झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के ऐतिहासिक समारोह में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन हुए सम्मिलित।*=========================*★ मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड की आत्मा, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे बाबा शिबू सोरेन।*=========================*★ मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य के विकास में सेवा का अधिकार और पारदर्शी प्रशासन सरकार की प्राथमिकता।**_⦿ आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध_**_⦿ शहीद, पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों को मिला सम्मान_**_⦿ झारखंड विधानसभा की मासिक पत्रिका “उड़ान” के 99वें एवं 100वें अंक का हुआ लोकार्पण_**_⦿ राज्य के खिलाड़ियों, छात्रों, साहित्यकारों और पूर्व विधायकों को किया गया सम्मानित_*झारखंड विधानसभा परिसर, रांची में आज झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त विधायकगणों, मंत्रिगणों, सांसदगणों, विधानसभा अध्यक्ष एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के सृजन के पीछे एक लम्बा संघर्ष, बलिदान और यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज की अमिट भूमिका रही है। राज्य को अलग दर्जा मिलने तक हमारे पूर्वजों और वीर शहीदों ने अनगिनत संघर्ष किए, जिनकी बदौलत आज झारखंड अपनी विशिष्ट पहचान के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 वर्षों का यह सफर प्रदेश के लिए अनेक अनुभवों से भरा रहा है। हाल ही में झारखंड सरकार, झारखंड उच्च न्यायालय तथा अब झारखंड विधानसभा द्वारा रजत जयंती मनाना विकास पथ पर राज्य की निरंतरता का प्रतीक है। *_झारखंड की आत्मा, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे बाबा शिबू सोरेन_*मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज हमारे बीच झारखंड आंदोलन के पुरोधा, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राज्य की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में झारखंड आंदोलन ने जनांदोलन का रूप लिया, जिसने अंततः राज्य के सृजन का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बाबा शिबू सोरेन जी न केवल हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं, बल्कि वे झारखंड की आत्मा, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनके आदर्श और योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।*_आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध_*मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “राज्य के गठन के बाद गरीबी, कुपोषण तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई थी, किन्तु वर्तमान सरकार ने आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में सुदृढ़ संकल्प लिया है। सेवा का अधिकार जैसे अभिनव कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की नीतियाँ सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाई जा रही हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्राम और क्षेत्र में न्याय, पारदर्शिता एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर नागरिक को संवैधानिक अधिकारों एवं सुविधाओं का सहज और प्रभावी लाभ मिल सके।”कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उत्कृष्ट माननीय विधायक के रूप में चयनित स.वि.स. श्री राज सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट विधायक का चयन सदन की गरिमा और जनप्रतिनिधि के अनुशासन व निष्ठा का प्रतीक है। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा कर्मियों के साथ ही देश की सीमा पर तथा नक्सल अभियान में शहीद हुए झारखंड राज्य के वीर पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों को स्मृति-चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के माननीय सदस्यों का जीवन परिचय ग्रंथ, “सदन संवाद” पुस्तक तथा विधानसभा की मासिक पत्रिका “उड़ान” के 99वें एवं 100वें अंक का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य के खिलाड़ियों, छात्रों, साहित्यकारों और पूर्व विधायकों को भी सम्मानित किया।इस समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी,संसदीय कार्य मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष श्री नवीन जायसवाल, उत्कृष्ट विधायक श्री राज सिन्हा, प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा श्री माणिकलाल हेंब्रम समेत तमाम मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पूर्व मंत्रीगण, पूर्व विधायकगण सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, AQI अभी भी 359 से ऊपर, सांस और आंखों की समस्याओं का खतरा बढ़ा |
New Delhi : दिल्ली में शनिवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में हल्की गिरावट दर्ज की…
जंगली हाथियों के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर किया प्रदर्शन |
Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के वन बीशनपुरा गांव में शनिवार को जंगली हाथियों के…
झारखंड विधानसभा ने 25 वर्षों की संसदीय यात्रा का जश्न मनाया, ऐतिहासिक स्थापना दिवस का किया सम्मान |
Ranchi : झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस आज धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर…
दिल्ली आत्मघाती कार ब्लास्ट मामले में खुफिया एजेंसियों को मिले चौंकाने वाले सबूत
New Delhi : दिल्ली में 10 नवंबर को हुए आत्मघाती कार विस्फोट की जांच में खुफिया…
झारखंड में ठंड से राहत, 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी |
Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को थोड़ी…
कारीगरों से लेकर उद्यमियों तक,झारखंड सरकार की नई पहल भविष्य की ‘हस्त निर्मित इकॉनॉमी’ को देंगी गति
जनजातीय आभूषण को वैश्विक बाजार से जोड़ने की झारखंड सरकार की दूरदर्शी पहल हस्तशिल्प से मूल्य…
भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की 164वीं जयंती के अवसर पर 58वां अभियंता दिवस समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की 164वीं जयंती के अवसर पर 58वां अभियंता दिवस समारोह कार्यक्रम…
CM ने किया ऐलान नेतरहाट विद्याल
Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए घोषणा किया कि अब…
RCB ने जान गंवाने वाले 11 लोगों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता दी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 जून को विक्ट्री परेड…
CBI कोर्ट से पूर्व मंत्री एनोस एक्का व रांची के पूर्व LRDC कार्तिक प्रभात दोषी करार
CNT एक्ट का उल्लंघन कर जमीन की खरीद बिक्री के 15 साल पुराने मामले में रांची…
CBI कोर्ट से पूर्व मंत्री एनोस एक्का व रांची के पूर्व LRDC कार्तिक प्रभात दोषी करार
CNT एक्ट का उल्लंघन कर जमीन की खरीद बिक्री के 15 साल पुराने मामले में रांची…
करेले से स्ट्रॉबेरी तक : ड्रिप सिंचाई बनी महिला किसानों के बदलाव की मिसाल
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने वाली झिमड़ी परियोजना…
अघोरेश्वर भगवान राम जी की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम, लोलार्क षष्ठी पर्व पर कविता पाठ का आयोजन
औघड़ भगवान राम आश्रम में अघोरेश्वर भगवान राम जी की 89वीं जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम…
रांची के चुटिया में आपसी विवाद में युवक का गला काटा
चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी चौक के पास एक युवक का गला चाकू से काटने की…
सुधांशु कुमार शशि बने दुमका के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज, अन्य जजों का भी तबादला
झारखंड हाईकोर्ट ने जिला जज रैंक के कई न्यायिक पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसकी नॉटिफिकेशन…
रूस ने यूक्रेन पर 629 मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया
रूस-यूक्रेन युद्ध की आग सुलगती ही जा रही है. पिछले चार साल से जंग जारी है.…
मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मनोज पुनमिया को हाईकोर्ट से झटका
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी मनोज पुनमिया को झारखंड हाईकोर्ट…
सदन शुरू होते सत्ता पक्ष व विपक्ष का वेल में हंगामा, कार्यावाही 12 बजे तक स्थगित
झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है. सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर सदन…
CID ने किया 2.98 करोड़ ठगी में शामिल दो साइबर अपराधियों को अरेस्ट
Ranchi: सीआईडी ने 2.98 करोड़ ठगी में शामिल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें गुजरात…
हजारीबाग भूमि घोटाला में रिटायर्ड IAS विनोद चंद्र झा गिरफ्तार
हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी, हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. वह रांची…
29-30 अगस्त को रांची के सभी स्कूलों में खेलकूद का होगा आयोजन
Ranchi: 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. इसी दिन हॉकी के…
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड में फ़ैसला आज
चर्चित नीरज सिंह हत्या कांड में आज (27 अगस्त) को फ़ैसला सुनाया जायेगा. धनबाद के जिला…
JSSC-CGL केस : पेपर लीक नहीं हुआ, पेपर लीक के नाम पर ठगी की गई
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC-CGL) परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि…
नीरज सिंह हत्याकांड के फरार अभियुक्त ने कराई थी धनबाद जेल में शार्प शूटर अमन की हत्या
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपित शार्प शूटर अमन सिंह की हत्या…
‘बिग बॉस 19’ में तान्या का एटीट्यूड बना विवाद का कारण, यूजर्स ने लगाई क्लास
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत से ही ड्रामा और विवादों की झलक मिलने लगी…
बिहार SIR : चुनाव आयोग जनता की अदालत में, हर नागरिक से पूछे पांच सवाल
बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा (SIR) को लेकर बवाल मचा हुआ है. विपक्षी…
राँची : बोकारो हवाई अड्डे का नामकरण ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन हवाई अड्डा’ करने की मांग
झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी व बोकारो महानगर के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने…
सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी रेड पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान भटकाने की कोशिश : संजय सिंह
NewDelhi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के…
