नई दिल्ली: ओडिशा की सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया है | भाजपा नेता मोहन चरण मांझी ओडिशा के नये मुख्यमंत्री होंगे | उनके अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं | छह बार के विधायक केवी सिंह देव और पहली बार विधायक बनीं प्रभाती प्रविदा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है | गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था | दोनों केंद्रीय मंत्री सीएम के चयन के लिए ओडिशा पहुंचे थे | यहां विधायकों की मीटिंग हुई, जहां रक्षा मंत्री ने बताया कि मोहन माझी के नाम पर मुहर लगी |
सरपंच से मुख्यमंत्री तक का सफर
मोहन माझी ने 1997 में सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था | पहली बार 2000 में क्योंझर से विधायक चुने गए थे | वह लगातार चार बार से क्योंझर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं | मोहन राज्य में भाजपा का बड़ा आदिवासी चेहरा हैं, वे मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ लेंगे | मोहन मांझी ने इस साल क्योंझर सीट पर बीजेडी के उम्मीदवार के खिलाफ 11,577 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है |
राजघराने से ताल्लुक रखते हैं केवी सिंह
ओडिशा के अगले डिप्टी सीएम केवी सिंह देव एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं | वह पटनागढ़ से आते हैं और छठी बार अपनी सीट जीते हैं | वह पहले बीजेपी-बीजेडी गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं | वहीं प्रभाती प्रविदा निमापाड़ा से पहली बार विधायक बनी हैं | इससे पहले वे ओडिशा में बीजेपी की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं !