प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने किया जनसंपर्क अभियान, उलगुलान न्याय महारैली पर की चर्चा

पाकुड़ : प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत नरोत्तमपुर ग्राम वन विक्रमपुर एवं संताली रामचंद्रपुर में जनसंपर्क अभियान किया | इस दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर हलचल जाना तथा इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान न्याय महारैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने एवं राजमहल लोकसभा में गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श किया |

मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड मानसरुल हक, जिला प्रवक्ता मोहम्मद मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, प्रमोद डोकोनिया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजाल सेख,युवा जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ ( बुलेट), ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा, रामविलास महतो, युवा जिला उपाध्यक्ष बिलाल सेख,मोजीबूर रहमान, फरमान अली, जोहरुल इस्लाम, नजरुल शेख,आली सेख,एहेदिन सेख,मीरजहान विश्वास, नसिम आलम, जलालुद्दीन शेख,पोलास सेख, अब्दुल अलीम, मंसूर शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *