बिल्ली को बचाने छह लोग कुएं में कूदे, पांच की दर्दनाक मौत

अहमदनगर : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है | जहां कुएं में गिरी एक बिल्ली को बचाने की कोशिश में एक नहीं बल्कि पांच लोगों की मौत हो गई | कुएं में बिल्ली को बचाने गए लोगों में से केवल एक ही व्यक्ति बच पाया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है | केवल वही व्यक्ति जीवित बचा जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में कूदा था | कुएं में पशुओं का अपशिष्ट स्टोर किया जाता है | माना जाता है कि बाकी पांच लोगों की मौत पशुओं के गोबर से निकलने वाली गैस के कारण हुई | इस कुएं का उपयोग गोबर गैस प्लांट के लिए किया जा रहा था | यह चौंकाने वाली घटना अहमदनगर जिले के वडकी गांव में सामने आई | 9 अप्रैल की देर रात एक बिल्ली कुएं में गिर गई तो एक के बाद एक छह लोग कुएं में उतर गए | इसमें पांच लोगों की मौत हो गई | अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने कहा कि कुल छह लोग कुएं में गिर गए थे | बचावकर्मियों ने पांच के शव बरामद किये | बिल्ली को बचाने की कोशिश में वे सभी मर गये |

धनंजय जाधव ने बताया कि एक व्यक्ति अपनी कमर पर रस्सी बांधकर कुएं में उतरा था | वह जीवित बच गया है | पुलिस की मौजूदगी में रेस्क्यू टीम ने उसे बचाया | उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है | पुलिस के मुताबिक, इस पुराने गहरे कुएं का इस्तेमाल बायोगैस प्लांट के लिए किया जाता था | जहां एक के बाद एक गड्ढे में उतरे लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई | पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | बिल्ली को बचाने के दौरान पांच लोगों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *