समाज के विकास का दूसरा नाम है सीता सोरेन, हमें आपके सहयोग की जरूरत : बबीता

जामताड़ा : समाजिक विकास के मामले में दुमका लोकसभा क्षेत्र का काया पलट अगर कोई कर सकती है तो वह भाजपा की उम्मीदवार सीता सोरेन है | लोगों का विश्वास का दूसरा नाम है सीता सोरेन | उक्त बातें भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कही | जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने उदलबनी में महिलाओं से मुलाकात की | उन्होंने कहा कि सीता सोरेन संथाल परगना का विकास का दूसरा नाम है | वह शुरू से ही संथाल परगना के विकास के बारे में सोचते आ रही हैं | खास कर दुमका और जामताड़ा के बारे में उनकी सोच अधिक है | वह हमेशा दुमका और जामताड़ा के विकास के बारे में ही सोचती हैं | कहा कि एक मौका इन्हें देने की जरूरत है ताकि दुमका लोकसभा का विकास हो सके | साथ ही कहा कि दुमका और जामताड़ा का विकास अगर करना है तो सीता सोरेन को अपना बहुमूल्य वोट दे | उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को कमल छाप पर बटन दबाने की अपील किया | उन्होंने कहा कि अगर आपको कभी भी किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो हमें बताएं | आपकी समस्या का मैं अपने स्तर से समाधान करने का पूरा-पूरा प्रयास करूंगी | लोगों से उन्होंने कहा कि सीता सोरेन आपकी बेटी और बहू है इसलिए उनके पक्ष में मतदान कर इन्हें दिल्ली भेजने का काम करें | मौके पर परेश मंडल, दिलीप मंडल, राजीव मंडल, भवन मंगल, सुलोचना देवी, अष्टमी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *