श्री मंजूनाथ भजन्त्री रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित, एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशाl

Spread the love

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची**प्रेस विज्ञप्ति संख्या – 726/2025**दिनांक :- 23 दिसंबर 2025*======================*उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शहर को सुंदर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में पूर्व निर्देशों की प्रगति की समीक्षा**आवागमन, अतिक्रमण, महिला सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा, संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा

निर्देश*======================रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज दिनांक 23.12.2025 को उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु करने, बिजली के खंभों पर लटके अव्यवस्थित तारों को व्यवस्थित करने, अनावश्यक कट्स को बंद करने तथा महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने को लेकर पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों पर की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई।उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को और अधिक प्रभावी एवं सतत बनाया जाए, ताकि सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों को सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त द्वारा अतिक्रमण हटाने से पूर्व नोटिस देने का निर्देश दिया गया, उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों को नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया।बिजली के खंभों पर लटके अव्यवस्थित तारों के संबंध में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अब तक की गई पहल की समीक्षा करते हुए टेलीकॉम कंपनियों के साथ समन्वय को और मजबूत करने तथा निर्धारित समय-सीमा में बेतरतीब तारों को हटाने का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त हो और शहर की सौंदर्यात्मक छवि में सुधार हो।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने टोटो परिचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली तथा टोटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म, मार्ग निर्धारण, परिचालन अनुशासन एवं वाहन के पीछे चालक का नाम व मोबाइल नंबर बड़े अक्षरों में अंकित कराने के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।महिला सुरक्षा को लेकर भी बैठक में विशेष रूप से समीक्षा की गई। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों एवं रात्रिकालीन समय में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग, संवेदनशील स्थानों की पहचान एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जिला प्रशासन द्वारा रांची शहर को अतिक्रमण मुक्त, यातायात की दृष्टि से सुगम, महिलाओं एवं आम नागरिकों के लिए सुरक्षित तथा सौंदर्यपूर्ण बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से निरंतर कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में आयुक्त, रांची नगर निगम श्री सुशांत गौरव, पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री राकेश सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता श्री राम नारायण सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री केके राजहंस, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय सहित बिजली विभाग, भवन निर्माण एवं एनएचएआई के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

=======================*★ अबुआ साथी-9430328080★**जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर**★ बाल विवाह मुक्त रांची, हम सब की जिम्मेदारी*=======================*#TeamPrdRanchi*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *