Ranchi : कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प**चान्हों*।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर *चान्हों प्रखंड कांग्रेस कमेटी* की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेयासी पंचायत में झारखंड सरकार की माननीय कृषि एवं पशुपालन मंत्री *शिल्पी नेहा तिर्की* जी ने कांग्रेस का झंडा फहराया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अपने संबोधन में माननीय मंत्री *शिल्पी नेहा तिर्की* जी ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी की अहम भूमिका तथा भारतीय संविधान की मूल भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को सदैव मजबूती से आगे बढ़ाया है।इस अवसर पर *चान्हों प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में कांग्रेस पदाधिकारियों के आवास पर कांग्रेस का झंडा फहराया गया।
माननीय मंत्री *शिल्पी नेहा तिर्की* जी ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हर कांग्रेसजन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित कांग्रेस के संस्थापक नेताओं के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही आम जनता के अधिकारों की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी एकता बनाए रखने तथा आगामी आंदोलनों के लिए तैयार रहने पर जोर दिया गया।
कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर चान्हों प्रखंड अध्यक्ष *मो. इस्तेयाक* सहित बेयासी पंचायत अध्यक्ष जगदीश गोप अब्दुल्लाह अंसारी शिव उरांव इरशाद खान अल्फ़्रेड मिंज भउवा उरांव मौलाना मुशर्रफ साहब अजीत सिंह अनीता उराईन, मनीष उरांव जावेद अहमद हाफिजुल अंसारी रशीद अंसारी किशोर भगत यासमीन खातून अफसर अंसारी हसन अंसारी रंका उरांव बंधना उरांव अबुल अंसारी धनु उरांव सालमून मिंज एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता स्थानीय लोग उपस्थित थे।

