गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मामले में सात पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

Spread the love

नई दिल्ली: पंजाब सरकार ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल में इंटरव्यू के मामले में बड़ा कदम उठाया है | हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं |

निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम

  • डीएसपी गुरशेर सिंह (अमृतसर स्थित 9वीं बटालियन)
  • डीएसपी समर वनीत
  • सब इंस्पेक्टर रीना (सीआईएसएच खरड़ में तैनात)
  • सब इंस्पेक्टर जगतपाल जंगू (एजीटीएफ में तैनात)
  • सब इंस्पेक्टर शगनजीत सिंह (जीटीएफ)
  • एएसआई मुख्तियार सिंह
  • हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश

पूरा मामला

बता दें कि जांच के दौरान पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू उस समय हुआ था, जब वह जयपुर सेंट्रल जेल में बंद था | बाद में यह जानकारी सामने आई कि वह वास्तव में पंजाब की जेल में था | इस खुलासे के बाद पंजाब सरकार ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया | पंजाब के गृह विभाग के प्रमुख सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने शुक्रवार रात को निलंबन आदेश जारी किए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *