श्रावणी मेला: सावन की सोमवारी पर धार्मिक स्थल पर हादसा, सात लोगों की मौत

Spread the love

जहानाबाद: आज सावन की चौथा सोमवारी है और बिहार के जहानाबाद में रविवार (11 अगस्त) की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया मखदुमपुर के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के बाहर मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई | ये सभी लोग आज सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे | मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं |

हालांकि प्रशासन की ओर से सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन जिस तरह से घटना हुई है और श्रद्धालु घायल हुए हैं ऐसे में यह संख्या और बढ़ सकती है | कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय मखदुमपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

सोमवारी के मौके पर जल चढ़ाने के लिए होती है भीड़

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची | राहत बचाव का कार्य तुरंत शुरू कराया गया | दरअसल, सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में भीड़ होती है | सोमवारी के मौके पर भीड़ बढ़ जाती है | इसको देखते हुए बीते रविवार की रात से ही जल चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी | बता दें कि पहाड़ के ऊपर मंदिर है और लोग चढ़कर जल चढ़ाने के लिए यहां जाते हैं |

इस पूरे मामले में एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि इस पर वह थोड़ी देर में आधिकारिक तौर पर कुछ बता पाएंगे | इस सवाल पर कि क्या सुरक्षा में कमी थी? इस पर उन्होंने कहा कि रविवार की रात में ज्यादा भीड़ होती है | तीन सोमवारी के बाद ये चौथी सोमवारी थी | हम लोग इसको देखते हुए सतर्क थे | जिस तरह से सिविल, मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम की तैनाती होती है उस तरह से की गई थी | ये दुखद घटना है | आगे की जो प्रक्रिया वो पहले हम लोग कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *